सुफलता को कैसे प्राप्त करें?
सुफलता को कैसे प्राप्त करें?
यह एक यक्ष (कठिन) प्रश्न है। इस प्रश्न का हल कुछ इस तरह है- यदि आप आगे बढ़ने का सूत्र जानना चाहे और उसका जवाब हो कि ‘‘आगे बढ़ने का सबसे अच्छा सूत्र ‘कोई सूत्र नहीं’है’’ – “नो रूल इज द गोल्डन रूल!” इसको बोलना आसान है, परन्तु समझाना कठिन है।अब आपको मेरी कठिनाई समझ में आ सकती है। हालांकि मैने व्यक्तिगत रूप से इस सूत्र का उपयोग अपने ऊपर तथा दूसरों पर सुफलता प्राप्त करने में किया है परन्तु लिखना कठिन है। अगर कोई व्यक्तिगत रूप से मिलता है तो मैं आसानी से मदद कर सकता हूँ। तब यह सूत्र सबसे सरल हो जाता है।
अब आपको मेरी कठिनाई समझ में आ सकती है। हालांकि मैने व्यक्तिगत रूप से इस सूत्र का उपयोग अपने ऊपर तथा दूसरों पर सुफलता प्राप्त करने में किया है परन्तु लिखना कठिन है। अगर कोई व्यक्तिगत रूप से मिलता है तो मैं आसानी से मदद कर सकता हूँ। तब यह सूत्र सबसे सरल हो जाता है।
अब इस सूत्र के छोटी व्याख्या को समझने में आपका अनुभव ही आपका साथी है। सुफलता का सूत्र हैः विश्वास = बुद्धि + साहस
सबसे अधिक आवश्यकता है, विश्वास का होना। ध्यान दें: हम विश्वास की बात कर रहे हैं आत्मविश्वास की नहीं। प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर आत्मविश्वास होता है और इसके कारण ही उसके अन्दर शुद्ध विश्वास जो सुफलता के लिए आवश्यक है, का जन्म नहीं हो पाता है। उदाहरण के लिए:- यदि आप किसी मंदिर में जाकर भगवान से मन्नत मांगते हैं, तो आपका विश्वास भगवान पर नहीं है। ये विश्वास आपके अपने उपर है। आपके अन्दर विश्वास है कि मंदिर में मन्नत मांगने से मांगें पूरी हो जाती हैं।